Tranding
Sat, 28 Feb 2026 04:11 PM

सुशील कुमार तिवारी उन्नाव जिला अध्यक्ष एवं संतोष तिवारी को प्रदेश उपाध्यक्ष इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अवध प्रदेश बनाया गया

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। 

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की आवश्यक बैठक वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार तिवारी के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी एंव संचालन मंडल अध्यक्ष कानपुर मुकीम अहमद कुरैशी ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की वरिष्ठ पत्रकार एवं जिला अध्यक्ष उन्नाव संतोष कुमार तिवारी को पद्दोन्नति करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अवध प्रदेश बनाया जाएं तथा लोक भारती हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ सुशील कुमार तिवारी को जिला अध्यक्ष उन्नाव बनाया जाएं। उपस्थित पत्रकारों ने भी अपनी सहमति दी। दोनों पदाधिकारीयो की घोषणा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने की और आशा व्यक्त की है कि वह गांव से लेकर शहर के सभी पत्रकारों को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन से जोड़कर पत्रकार हितों की रक्षा एवं उत्पीड़न की घटनाओं पर सदैव संघर्षशील रहेंगे। 

दोनों पदाधिकारीयो ने कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का उद्देश्य पत्रकार सुरक्षा कानून, विधान परिषद में पत्रकार निर्वाचन क्षेत्र का गठन, डिजिटल मिडिया बोर्ड का गठन एवं राष्ट्रीय पत्रकार डिजिटल रजिस्टर बनवाने का है जिसके लिए प्रयासरत रहूंगा। 

संतोष कुमार तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष अवध प्रदेश एवं सुशील कुमार तिवारी को जिला अध्यक्ष उन्नाव बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सभी कमेटी सदस्यों का आभार व्यक्त किया करते हुए कहा कि मैं इस पद का सम्मान करते हुए अपनी संगठन के उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करुंगा। 

संतोष कुमार तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष अवध प्रदेश एवं सुशील कुमार तिवारी को जिला अध्यक्ष उन्नाव बनाए जाने पर राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद परवेज़, राष्ट्रीय महासचिव गिरिराज सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सलमान अहमद, अंकित द्विवेदी न्यूज 24, उमेश शुक्ला मंडल केसरी, सुधीर शुक्ला अमर भारती, मोहम्मद ताबिश, आतिफ खान, अवनीश त्रिपाठी, अशफाक आरिफ खान, सैय्यद अनवर अली, जावेद खान, सुरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह वर्मा, शैलेश भाई वाघेला, इंसाफ कुरैशी, मोहम्मद इस्हाक, आमेर खान, मरुथु थूरई, मजहर इकबाल, शाहजहां सलीम कुरैशी, रंजीत कुमार सम्राट, सुल्तान अख्तर, मिथिलेश कुमार, अनुपम कुमार, नसीम रब्बानी, सनोबर खान,मंजूर पख्तून, नरेंद्र कुमार सिंह, पंकज झा, शाकिब अनवर, डाॅ. अमरनाथ प्रसाद, सीमा द्विवेदी, सत्येंद्र मिश्रा, अंशु अवस्थी, बलजीत कौर, मधु सिन्हा, निकिता काले, नीतू दूबे, प्रिती द्विवेदी, वेंकटा लक्ष्मी, शरीफ जागीरदार, आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Karunakar Ram Tripathi
194

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap