Tranding
Sat, 06 Jun 2026 03:00 AM

ट्रेन से कटकर अज्ञात महिला की हुई मौत, फैली सनसनी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

नरकटियागंज बेतिया रेलखंड पर मुफस्सिल थाना के लोहार पट्टी गांव के नजदीक ट्रेन से कटकर अज्ञात महिला की मौत हो गई है।देर रात करीब 8:35 बजे की बताई गई है। मुफस्सिल थानाअध्यक्ष, अभिराम सिंह ने संवाददाता को बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टपोनाल के लिए जीएमसीएच भेज दिया गया है।अस्पताल नाका प्रभारी, बसंत कुमार ने संवाददाता को बताया कि प्रथम दृश्य ट्रेन के चपेट में आने से महिला की मौत हुई है।शव की पहचान की जा रही है।पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे के लिए शव को सुरक्षित शीतगृह में रखा गया है।पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी केअनुसार महिला की उम्र करीब 50 साल है, उसके शरीर में हरा काला रंग का धारीदार साड़ी था, वह लाल पीला रंग का स्वेटर पहनी हुई थी,उन्होंने आगे बताया कि घटना सुगौली रेलखंड स्थित बेतिया रेलवे स्टेशन के करीब लोहारपट्टी के पास की है।शव रेलवे ट्रैक के पिलर संख्या 206- 38 के पास पड़ा हुआ था,जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पड़ता है,उन्होंने आगे बताया के शव मिलने की जानकारी आसपास के थानों को दे दी गई है।

Karunakar Ram Tripathi
138

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap