Tranding
Fri, 05 Jun 2026 08:40 PM
धार्मिक / Feb 03, 2025

पीएनके इंटरमीडिएट कॉलेज पर ज्ञान की देवी माँ सरस्वती पूजन विधि विधान से हुआ संपन्न

करुणाकर राम त्रिपाठी 

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश 

आज बसंत पंचमी के पावन अवसर पर महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल त्रिपाठी चौक पर स्थित पीएनके इंटरमीडिएट कॉलेज पर विद्या की देवी माँ सरस्वती पूजन विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी ने विधि विधान से किया और सभी के लिए मंगलकामनाएं की।

सभी विद्यालय स्टॉफ एवं सभी छात्र छात्राओं ने विद्यालय में ज्ञान की देवी माता सरस्वती की पूजा कर पुण्य के भागी बने।

विद्यालय के सहायक अध्यापक धर्मेन्द्र चौबे ने विधि विधान से माता का पूजन संपन्न कराया और सभी के लिए मंगलकामना की।

कार्यक्रम के दौरान कुछ बच्चों के द्वारा माता के कुछ भक्ति गीत की प्रस्तुति भी की गई।

अंत में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम को संपन्न किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समस्त विद्यालय स्टॉफ एवं छात्र व छात्राएं मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
201

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap