Tranding
Wed, 15 Apr 2026 12:20 AM

16 जनवरी से न्यायालयकर्मी, अपने चार सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल करेंगे

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बेतिया व्यवहार न्यायालय के न्यायालयकर्मी अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर न्यायालय कार्य करने से असमर्थ रहेंगे।बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ,पश्चिम चंपारण के बैनर तले न्यायालय कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में एक विज्ञापन,प्रधान जिला जज,आनंद नंदन सिंह को सौंपा। इस क्रम में कर्मियों ने बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ बिहार के निर्णय की छाया प्रति तथा न्याय मंडल,पश्चिम चंपारण के कर्मियों की सहमति पत्र भी दिया।ज्ञापन सौंपने के बाद न्यायालय कर्मियों ने बैनर के साथ अपने एकजुटता का भी प्रदर्शन किया। संघ केअध्यक्ष, अमित कुमार तिवारी, संयोजक,सुनील कुमार ने संवाददाता को बताया कि अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला,बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ,पटना के निर्देश पर लिया गया है। निर्देशित पत्र के आलोक मेंआगामी 16 जनवरी से सभी न्यायालय कर्मी अपनी मांगों को पूरा होने तक राज्य संघ के अगले आदेश तक अपने कार्यों से अलग रहेंगे।संघ के संरक्षक, अनिल कुमार ठाकुर ने संवाददाता को बताया कि उनके मुख्य मांगों में वेतन विसंगति को जल्द दूर करना, सभी संवर्ग तृतीय,चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों को शीघ्र प्रोन्नति देना,शतप्रतिशत अनुकंपा पर बहाली करना, और राज्य कैडर पुण:लागू करने से संबंधित मांग है। ज्ञापन देने वालों में न्यायालय कर्मचारी,भोला महतो,राजेंद्र कुमार ठाकुर,अमितेश झा, सुमंत कुमार झा,पंकज राव, नसीमउल हक,अमरजीत कुमारआदि शामिल थे।

Karunakar Ram Tripathi
84

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap