Tranding
Sat, 06 Jun 2026 12:19 AM
धार्मिक / Jan 11, 2025

अयोध्या में भगवान श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सुन्दर कांड का आयोजन।

रिपोर्ट- धनंजय शर्मा 

बेल्थरा रोड,बलिया, उत्तर प्रदेश

स्थानीय कस्बे के त्रिमुहानी स्थित मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर के तत्वावधान में आज शनिवार को अयोध्या में श्रीराम लला के प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में संगीतमय सुन्दर कांड का आयोजन बड़े ही धूमधाम से हुआ।

संगीतमय सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ सुबह 10 बजे से विद्वान पंडित आनन्द कुमार पाण्डेय द्वारा यजमान गणेश प्रसाद गुप्ता के हाथ विधिवत हवन - पूजन आरती का कार्यक्रम के साथ हुआ। साथ ही पवनसुत सेवा समिति के सदस्यों ने प्रसाद वितरण भी किया। तत्पश्चात 2 बजे से संगीतमय सुन्दरकांड आयोजन हुआ जो शाम 8 बजे आरती होने के बाद समाप्त हुआ।

इस अवसर पर नगर के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर पूजन अर्चन किया।

Karunakar Ram Tripathi
176

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap