Tranding
Fri, 05 Jun 2026 07:20 PM

अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा पैक्स भवन दिवनियां बोरा के बजाय रखा जाता हैं धान का बोझा..

रिपोर्ट:विनोद विरोधी

गया, बिहार

सूबे में इन दिनों पैक्स चुनाव की सरगर्मी चरम पर है और प्रत्याशी अपने मतदाताओं को लुभाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। वहीं जिले के बाराचट्टी प्रखंड के दिवनियां पंचायत स्थित पैक्स भवन अपने निर्माण काल से ही अपनी बदहाली पर आठ-आठ आंसू बहा रही है। एक तो इस भवन का कर्कटनुमा छप्पर कब का उड़ गया किसी विभागीय अधिकारी की सुध नहीं है। वहीं भवन परिसर के कमरों में कितने घास फूस उग आये हैं कि अंदर जाने में भय लगता है।वहीं भवन के कई कमरों में स्थानीय लोगों ने धान के बोझे को रख अतिक्रमण कर रखा है। इधर ग्रामीणों का यह भी शिकायत है कि किसानों से धान तो खरीद जाते हैं, लेकिन रकम का भुगतान बड़े अंतराल के बाद किए जाते हैं ।वहीं तत्कालीन पैक्स अध्यक्ष द्वारा प्रति बोरा 5 किलो धान काट लिया जाता है,जिससे किसानों में काफी असंतोष है और लोग स्थानीय व्यापारियों के यहां धान बेचने को मजबूर हैं।

Karunakar Ram Tripathi
146

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap