Tranding
Sat, 28 Feb 2026 11:28 AM
धार्मिक / Nov 08, 2024

डूबते और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ त्योहार संपन्न..

नौशाद आलम

चौसा, मधेपुरा, बिहार

सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिन के लोक आस्था का महापर्व छठ आज शुक्रवार को सम्पन्न हो गया।चौसा, अरजपुर,लौआलगान,कलासन,चिरौरी, भटगामा,अजगैवा, धनेशपुर, तिनमोहि, पैना, चंदा, छोटकी बढ़ोना, फुलौत में शांतिपूर्ण तरीके से छठ पूजा संपन्न कराया गया। छठ पूजा के प्रति जिला प्रशासन के निर्देश के अनुसार सभी घाटों पर प्रशासन मुस्तैद दिखे।छठ का पर्व मुख्य रूप से चौसा प्रखंड मुख्यालय समेत विभिन्न क्षेत्रों में बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है।महिलाओं द्वारा छठ का व्रत संतान की लंबी उम्र और उनके खुशहाल जीवन के लिए हर साल रखा जाता है।जिला प्रशासन द्वारा इस महापर्व को लेकर व्यापक व्यवस्था की गई थी।छठ पूजा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन ने यहां नदियों एवं तालाबों के सभी घाटों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी।जगह जगह लाइट और टेंट के साथ साउंड बॉक्स की व्यवस्था देखी गई, जिससे श्रद्धालुओं ने शारदा सिन्हा के गाये छठ के गीतों का जमकर लुफ्त उठाया,वहीं बच्चे भी आतिस बाजी के साथ फुलझरियां और पराके छोड़ें।प्रत्येक घाटों पर बैरागेटिंग की व्यवस्ता की गई थी।चौसा कृष्ण टोला एवं कृषि फॉर्म छठ घाट पर सूर्यदेव की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई थी।यहां भी श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा के लिए उमड़ पड़ी।इस दौरान विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट के अलावा पुलिस प्रशासन भी किसी भी अनहोनी को लेकर सतर्क नजर आए..

Karunakar Ram Tripathi
110

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap