Tranding
Fri, 05 Jun 2026 11:11 PM

अचानक सड़क के किनारे पलटी एम्बुलेंस, बाल बाल बचा चालक...

पनियरा, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पनियरा परतावल मार्ग पर रमा टेक्निकल इंस्टिट्यूट के पास एक सरकारी एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिसमें चालक और उसका सहयोगी बाल बाल बचे जबकि एंबुलेंस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

बताया जा रहा है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा से संचालित एम्बुलेंस यूपी 32 ई 65018 बीती रात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा से एक रेफर मरीज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए गई थी। मरीज़ को जिला अस्पताल छोड़ने के बाद वापस लौटते समय रमा टेक्निकल इंस्टिट्यूट के पास सामने से आ रही अनियंत्रित पिकअप में लड़ने से बचाने का प्रयास करते हुए एम्बुलेंस चालक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे नाली निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में एम्बुलेंस लेकर चला गया और एम्बुलेंस पलट गयी। संयोग अच्छा था कि एंबुलेंस में उस वक़्त कोई मरीज मौजूद नहीं था, और एम्बुलेंस चालक व सहयोगी भी बाल बाल बच गए। एंबुलेंस को जेसीबी की मदद से से गढ्ढे से हटवाया गया।

Karunakar Ram Tripathi
109

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap