Tranding
Fri, 05 Jun 2026 08:40 PM

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर नारी न्याय सम्मान से महिलाएं हुई सम्मानित।

*40 वर्ष की आयु में भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे राजीव गांधी : शैहला अहरारी

*पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत के महान सपूत थे : निर्मला पासवान

*महिलाओं को सम्मान गौरवान्वित करने वाला : सोनिया

*राजीव गांधी ने ही महिलाओं को बनाया था स्वावलंबी : सबीहा सब्जपोश 

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती जाफरा बाजार स्थित सब्जपोश हाउस में विभिन्न क्षेत्रों में किये गये उत्कृष्ट कार्य पर महिलाओं को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शैहला अहरारी, जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान एवं महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबीहा सब्जपोश के हाथों नारी न्याय सम्मान से सम्मानित किया गया। 

राजीव गांधी की जयंती पर प्रदेश अध्यक्ष शैहला अहरारी ने महिलाओं का हौसला अफजाई करते हुए देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी ने 1984 में कांग्रेस पार्टी की बागड़ोर संभाली थी। वो अक्टूबर 1984 में 40 वर्ष की आयु में भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने थे। वो 2 दिसंबर 1989 तक प्रधानमंत्री पद पर थे, 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE) के एक सदस्य ने राजीव गांधी की हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की जयंती नारी न्याय सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया।

जयंती पर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत के महान सपूत थे। उन्होंने करोड़ों भारतीयों में आशा की किरण जगाई और अपने अभूतपूर्व योगदान से भारत को 21वीं सदी में पहुंचा दिया। उन्होंने कहा कि मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष करना, पंचायती राज को मजबूत करना, दूरसंचार और आईटी क्रांति, कम्प्यूटरीकरण कार्यक्रम, निरंतर शांति समझौते, महिला सशक्तिकरण, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम और समावेशी शिक्षा पर जोर देने वाली नई शिक्षा नीति जैसे उनके कई सुखद कदम से देश में परिवर्तनकारी का बदलाव लाया।

इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सोनिया शुक्ला ने कहा कि राजीव गांधी की प्रेरणा से देश के अंदर महिलाएं समाज में सर उठाकर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की जयंती पर नारी न्याय सम्मान से महिलाओं को सम्मानित करना सभी के लिए गौरवान्वित किया है।

 इस अवसर पर राजीव गांधी को खिराजे अकीदत पेश करते हुए महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष सबीहा सब्जपोश ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी ने देश में भाईचारे और सकारात्मक सोच के साथ महिलाओं को उनका वाजिब अधिकार दिलाने में मददगार साबित हुए थे। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने ही महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर महिलाओं को सम्मान दिलाया।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर शशिकला तिवारी, हिना कौसर, कृतिका त्रिपाठी, तनुस तिवारी, रचना श्रीवास्तव, शिप्रा मैसी, पुष्पा पाण्डेय, संजना सोनकर को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मुख्य रूप कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष हिफजुर्रहमान अजमल, जिला उपाध्यक्ष तौकीर आलम, प्रेम लता चतुर्वेदी, निर्मला गुप्ता, मोनिका पाण्डेय, सुशीला देवी, उषा श्रीवास्तव, मंजू त्रिपाठी, सत्येन्द्र निषाद, विकास पासवान, हामीर हमजा अंसारी, ताहिर हसन झन्ने सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
114

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap