Tranding
Wed, 15 Apr 2026 04:10 AM

पैक्सअध्यक्ष व प्रबंधक पर 67 लाख के गबन का प्राथमिकी हुआ दर्ज:--डीएसओ

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

पैक्सअध्यक्ष एवं प्रबंधक की मिलीभगत से पश्चिमी नौतन पंचायत में धान खरीद मामले में 67 लाख 16 हजार 736 रूपिये के गबन का मामला उजागर हुआ है,इस संबंध में प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी,विकास कुमार ने संवाददाता को बताया कि उनके प्रभार अंतर्गत पंचायत पश्चिमी नौतन में गठित पैक्स पश्चिमी नौतन केअध्यक्ष, भिखारी प्रसाद व प्रबंधक,विजय कुमार के दूसरा धान अभिप्राप्ति हेतु वर्ष 2023 - 24 के अंतर्गत कुल 3464 क्विंटल धान निर्धारित की गई थी,मगर 15/2/24 तक अधिप्रति किया गया, विभागीय निर्देशानुसार, अधिप्राप्ति धान समतुल्य 68% राज्य खाद्य निगम बेतिया के उपलब्ध कराया जाना था,उक्त सीएमआर का उपयोग केंद्र प्रायोजित योजनाओं,आंगनबाड़ी केंद्र मध्यान्ह योजनाआदि में किया जाना था।प्रतिवेदन तिथि तक कुल 580क्विंटल सीएमआर राजय खाद्य निगम बेतिया को उपलब्ध कराया गया है, जिसके विरुद्ध मिल को मात्र 422 क्विंटल धान को स्थानांतरित किया गया है, अभी भी पश्चिमी नौतन पैक्स के पास कुल 3042 क्विंटल धानअवशेष है। जिला सहकारिता पदाधिकारी बेतिया के उपरोक्तआदेश के अनुपालन में गोदाम के सत्यापन में प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी व बैरिया प्रखंड के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी,गौरव कुमार व शाखा प्रबंधक,सुनील कुमार सिंह नौतन के द्वारा संयुक्त रूप से पैक्सअध्यक्ष,भिखारी प्रसाद व प्रबंधक,विजय कुमार की उपस्थिति में गोदाम का जांच किया गया,जांच के क्रम में बैरिया गोदाम में धान नहीं पाया गया,इस प्रकार उक्त धान को पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधक द्वारा खुले बाजार में बेचकर सरकारी राशि 67 लाख 16 हजार 734 रुपए का गबन कर लिया गया है।थानाअध्यक्ष राजेश कुमार ने संवाददाता को बताया किआवेदन केआलोक में कांड दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Karunakar Ram Tripathi
103

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap