Tranding
Fri, 05 Jun 2026 10:54 PM

सावन के चौथे सोमवार को श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय।

वार्षिक पूजन के साथ देर शाम भव्य भंडारे का भी आयोजन हुआ 

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बेल्थरारोड,बलिया।कस्बे में सावन के चौथे सोमवार को सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। "हर हर महादेव" के जयकारे से शिवमंदिर गुंजायमान रहे।पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ था। बिचला पोखरा स्थित शिवमंदिर में वार्षिक पूजन के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया।महिला श्रद्धालुओ ने भोर में ही स्नान, ध्यान कर शिव मंदिर को जाते दिखीं। इस दौरान पूरा नगर का माहौल शिवमय नजर आया।नगर के ठाकुर मंदिर स्थित शिव मंदिर, मानस मंदिर स्थित शिव मंदिर,रेलवे टंकी स्थिति प्राचीन हनुमान मंदिर, यादव नगर स्थित शिव मंदिर, सहित अन्य मंदिर भी श्रद्धालुओं के "हर हर महादेव" के जयकारे से गूंजायमन रहा। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में बेलपत्र, पुष्प आदि समर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिरों में मंत्र के उच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ था। 

   वहीं त्रिमुहानी यादव नगर स्थित शिव मंदिर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडित सर्वानंद मिश्र,ग्राम मिश्रौली ने, वैदिक मंत्रोचार से यजमान स्वपत्नी रामचंद्र मद्धेशिया द्वारा विधिवत भगवान शिव का जलाभिषेक पूजनअर्चन, हवन आरती,पूर्णाहुति कर,साढ़े तीन बजे कार्य क्रम समापन कराया। तत्पश्चात आए हुवे श्रद्धालु भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।इस आयोजन (पूजा) में नगर सहित क्षेत्र के भी सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।इस दौरान सभी भक्तों ने भगवान शिव का जल व दूध से जलाभिषेक कर उनकी विधिवत पूजा अर्चना की।साथ ही संयोजक मंडल द्वारा शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।देर रात चले भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य का भागी बने।

Karunakar Ram Tripathi
115

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap