Tranding
Fri, 17 Apr 2026 05:54 PM
अपराध / Jun 14, 2024

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग अधिकारी सक्रिय, फल व सब्जियों के लिए 12 नमूने।

केमिकल से फल व सब्जियों को पकाने वालों पर लगेगा लगाम।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बलिया, उत्तर प्रदेश।

केमिकल से फल व सब्जियों को पकाकर आम जनमानस को बेचने और उसके स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं है। ऐसे फल व सब्जियों की पहचान करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। केमिकल से पकाने और उससे बचने की आशंका पर अधिकारियों ने 12 नमूने संग्रहित किया। जिला अधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देशन पर सहायक आयुक्त द्वितीय वेद प्रकाश मिश्रा ने इसके लिए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में टीम का गठन किया है। यह टीम समय-समय पर अलग-अलग क्षेत्र व केमिकल से फल सब्जियों को पकाने की आशंका पर नमूने संग्रहित करेगी।               मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम गुरुवार को सब्जी मंडी पहुंच गई।संदिग्ध प्रतीत होने वाले फल व सब्जियों के 12 नमूने लिए। जिसमें केला, आम, सेब,तरबूजा, खीरा, हरी मिर्च, करैली, तोरई, सतपुतिया, बैगन शिमला मिर्च, भिंडी,व परवल है। सहायक आयुक्त मिश्र ने बताया कि केमिकल से फल व सब्जियों को पकाने पर लगाम लगाया जाएगा। 

  टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार, ओमप्रकाश यादव, धर्मराज शुक्ला व राकेश कुमार शामिल रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
114

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap