Sat, 13 Jun 2026 01:48 PM

रास्ता रोके जाने का विरोध करने पर जानलेवा हमला..

हमलावरों को पड़कर पुलिस को सौंपें जाने पर थाना द्वारा बिना कार्रवाई के छोड़ने का आरोप 

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया।रास्ते के विवाद को लेकर एक परिवार ने दूसरे पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया हैं। वही हमलावरों को पड़कर पुलिस को सुपुर्द किए जाने के पश्चात बिना कोई कार्रवाई के थाना से ही छोड़ देने का आरोप पीड़ित ने लगायी हैं। इस सिलसिले में पीड़िता ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी को एक लिखित शिकायत भी की हैं। मामला जिले के बाराचट्टी थाना अंतर्गत जयगीर पंचायत के सोमिया टोला केवलिया गांव का हैं। घटना के संबंध में बताया गया है कि बीते 4 जून 2024 की रात गांव के ही एक दबंग किस्म के रहे विकास कुमार नामक युवक द्वारा रास्ते रोके जाने को लेकर झगड़ा हुआ जिसमें वह हथियार के बल पर पीड़िता बबीता देवी एवं उसके पति सुरेश मिस्त्री पर जानलेवा हमला किया गया।बाद में अन्य लोगों के सहयोग से उक्त हथियारबंद अपराधी को पकड़कर बाराचट्टी पुलिस को देर रात सुपुर्द कर दिया गया ,लेकिन पैसे व पैरवी के बल पर उसे सुबह छोड़ दिया गया है। थाना से छूटते ही वह पुन:हरकत में आ गया है और पीड़िता के परिजनों को जान मार देने की धमकी देने लगा हैं, जिससे वे सभी भय व दहशत के माहौल में जी रहे हैं ।वहीं उक्त आरोपी द्वारा झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी भी दी जा रही हैं। पीड़िता बबीता देवी ने वरीय पुलिस पदाधिकारी से अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Karunakar Ram Tripathi
128

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap