Tranding
Sat, 18 Apr 2026 07:34 PM
अपराध / May 30, 2024

ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत।

सैय्यद शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

नरकटियागंज सुगौली रेल खंड पर कथौलिया रेलवे गुमटी के पास एक अधेड़ व्यक्ति का ट्रेन के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है। थानाअध्यक्ष,सम्राट सिंह ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान चनपटिया नगर के शुकुलटोला निवासी 49 वर्षीय शिवाकांत शुक्ला के रूप में हुई है ,उन्होंने आगे बताया कि मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि शिवाकांत शुक्ला घर से कथैलिया चौक के लिए निकले थे,लेकिन रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंच गए ,यह जांच का विषय बना हुआ है। इस घटना के बारे में पुलिस हर एक पहलू की जांच कर रही है,वही एक राहगीर ने संवाददाता को बताया कि मृतक ट्रैक पार कर कैथोलिया की ओर जा रहे थे इसी बीच एक ट्रेन के चपेट में आ गये ,इनकी मौत मौके पर ही हो गई,वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित एक बेटा और दो बेटी को छोड़ गया है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
115

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap