Tranding
Wed, 15 Apr 2026 02:13 AM
अपराध / Feb 25, 2024

रेप पीड़िता ने की आत्महत्या, आरोपी केस उठाने पर किया मजबूर।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

एक रेप पीड़िता नेआरोपी के द्वारा केस उठाने पर मजबूर करने पर उसनेआत्महत्या कर ली।रेप आरोपी युवक 8 माह पहले जमानत पर जेल से बाहर निकाला था। जेल से निकलने के बाद उस आरोपी पीड़िता और उसके परिवार जनों से केस उठाने की धमकी दे रहा था,इससे तंगआकर लड़की ने घर में ही फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि लौंरिया थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 में आरोपी युवक ने घर में घुसकर रेप किया था। इस मामले में वह जेल में था,जेल से निकलने के बाद आरोपी युवक पीड़िता और उसके परिवार को केस उठाने की धमकी दे रहा था। घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, मामले की जांच में जुड़ गई है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।मृतिका के भाई ने संवाददाता को बताया कि आरोपी युवक,सागर कुमार उर्फ मुकेश,मेरी बहन से प्रेम करता था,सागर ने मेरी बहन को प्रेम जाल में फंसा कर उससे शादी का वादा करके उससे यौन शोषण करने लगा, बाद में शादी की बात कहने पर वह इनकार कर गया। मृतिका के भाई ने संवाददाता को बताया किआए दिन आरोपी के परिजन से हमेशा विवाद हो रहा था,वे लोग जान से मारने की धमकी भी देता था। सागर उसके पिता इंद्रासन राम,भाई लड्डू राम,मां अहिल्या देवी,ब्रह्मदेव राम और देबा राम पर घर पहुंचे और झगड़ा किया। ग्रामीणों के बीच बचाव के बाद सभी भाग गए, यह भी धमकी दिया कि बहन की हत्या कर देंगे। मेरी बहन झगड़ा और धमकी से परेशान थी,मांऔर अन्य लोग पड़ोसी के घर चले गए,इसी बीच मेरी बहन अकेला घर में समझ कर वह फंदे से लटककर फांसी लगाकरआत्महत्या कर ली।

लौंरिया के प्रभारी थाना अध्यक्ष,सुधीर कुमार ने संवाददाता को बताया कि युवती के परिजनों के द्वारा अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है,आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने आगे बताया कि मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार नहीं होने पर उसकी चल अचल संपत्ति जप्त की जाएगी,फिलहाल पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
108

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap