Tranding
Sat, 06 Jun 2026 03:21 AM

महिला की मौत पर सड़क जाम कर किया बवाल : आरोपी महिला को रस्सी से बांधकर भीड़ ने की पिटाई, जांच में जुटी पुलिस...

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

शहर के विष्णुपद थाना अंतर्गत माड़नपुर बाईपास के निकट की रहने वाली महिला की मौत पर सड़क जाम कर जमकर बवाल किया गया। मृतका के परिजनों का आरोप है कि प्राइवेट बैंक से लोन दिलाने वाली महिला रिंकी देवी ने पीट-पीटकर और जहर देकर हत्या कर दी है। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर बवाल काटा गया। यही नहीं आरोपी महिला को पकड़ कर सड़क पर मृतका के पास कमर में रस्सा बांध कर बैठाए रखा। आक्रोशितों ने करीब डेढ़ घंटे तक खटकाचक नैली रोड़ को सड़क जाम कर दिया। पब्लिक का सारा गुस्सा लोन दिलाने वाली महिला के ऊपर था। उसके साथ मारपीट की भी की गई। जब महिला पुलिस आरोपी महिला को अपने कब्जे में लेकर भीड़ से निकाल कर थाने ले जाने लगी तो भीड़ उसके ऊपर टूट पड़ी। महिला के मुंह में कालिख पोते गए। उसकी सरेआम पुलिस की मौजूदगी में पिटाई भी की गई। किसी तरह से पुलिस भीड़ के चंगुल से छुड़ा कर आरोपी महिला को अपने साथ थाना ले गई है। मृतका की बेटी कामना कुमारी का कहना है कि उसकी मां अरुणा कुमारी को रिंकू देवी बुला कर घर ले गई थी। उसने बताया कि महज 900 रुपए किस्ती का बकाया था। वह नहीं दे सकी थी। इसलिए वह अपने घर बुलाकर ले गई और कमरे में बन्द कर जमकर पिटाई की। यहीं नहीं उसने मां को जहर भी दे दिया। मां जब घर लौटी तो वह गिर पड़ी। डॉक्टर के पास ले जाया गया तो उसे मृत बताया गया। कामना कुमारी ने यह भी आरोप लगाया कि रिंकी देवी ने हमे भी बुरी तरह पीटा है। मामले में मौके पर मौजूद डीएसपी खुर्शीद आलम विधि व्यवस्था ने बताया कि मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों को समझाया गया। उन्होंने बताया कि लोग शीघ्र ही जाम हटा देंगे। साथ ही आरोपी महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
138

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap