Tranding
Wed, 15 Apr 2026 07:35 AM
धार्मिक / Nov 18, 2023

मंडल कारा बेतिया में 24 बंदियों ने छठ पर्व मनानेयेंगे।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय मंडल कारा बेतिया में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आस्था का पर्व छठ बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसको लेकर छठ व्रतियों के साथ-साथ कुल 1374 बंदियों में से,13 महिला बंदी,11पुरुष बंदी छठ मनाने की प्रक्रिया शुरू कर दिए हैं,जिसको लेकर छठ व्रतियों के साथ-साथ सभी बंदियों में भी काफी हर्ष है। मंडल कारा में बने पोखर को प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी साफ-सफाई कर दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस संदर्भ में काराअधीक्षक, अमरजीत सिंह ने संवाददाता को बताया कि मंडल कारा में कुल बंदियों की संख्या 1374 है,जिसमें 40 महिलाएं शामिल हैं,40 महिलाओं में से 13 महिलाएं 11पुरुष छठ व्रत कर रहे हैं,वही काराअधीक्षक, अमरजीत सिंह नेआगे बताया कि बरातियों के लिए कारा प्रशासन की ओर से नए-नए कपड़े एवं पूजा तथा अर्घ्य के सभी सामग्री उपलब्ध कराई गई है।महिलाओं के साथ रहने वाले कुल पांच बच्चों को भी नए कपड़े उपलब्ध कराए गए हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
108

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap