Tranding
Fri, 17 Apr 2026 09:35 PM

युवती का थाना में प्रेम विवाह करना महंगा पड़ा।

गर्भवती बहन को भाई ने मारा चाकू, इलाज हेतुअस्पताल में भर्ती।

शहाबुद्दीनअहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय में थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में प्रेम प्रसंग में शादी करने से नाराज एक भाई ने गर्भवती बहन को चाकू मार कर जख्मी कर दिया,जो विवाहित,आशिया खातून के सीने और पेट में चाकू लगी है, उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज दिया गया,जख्मी विवाहिता के पति शाहिद आलम ने संवाददाता को भी बताया कि उसकी पत्नी मेरे छोटे भाई ईद मोहम्मद के साथ टिका लेने के लिएअस्पताल गई थी, अस्पताल से लौट के दौरान बलुआ गांव के समीप विवाहिता के भाई,मुन्ना उर्फ अफरोजआलम समेत अन्य पहले से घात लगाकर बैठे हुए थे,हमला कर दिया,वह लोग मेरी पत्नी को जान से मारने की नीयत से पेट,सीने में चाकू से वार कर दिया,विवाहिता के साथ उसका देवर ईद मोहम्मद भी था,वह हल्ला किया तो लोगों को आता देख सभी आरोपी फरार हो गए। सूचना पर विवाहिता के परिजन पहुंचे,साथ ही इलाज के लिए जख्मी हालत में अस्पताल ले गए। संवाददाता को ग्रामीणों ने बताया कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे,मामला बढ़ने पर थाना में दोनों का प्रेम विवाह कराई गई। लड़की वाले के परिजन और लड़का वालों के बीच जमकर कहा सुनी हो गई, मामला इतना बढा कि इसकी पंचायती थाना में हुई,थाने में ही वही दोनों को प्रेम विवाह करा दिया गया। विवाहिता के भाई इस शादी से खुश नहीं था,उसकी जान से। मारने की नियत से इस पर हमला कर दिया,ताकि ना रहेगी बस और ना बजेगी बांसुरी,वह मर जाए और मामला समाप्त हो जाए।

Karunakar Ram Tripathi
115

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap