Tranding
Fri, 05 Jun 2026 12:58 PM

झोला छाप डॉक्टर ने एक महिला को मौत के मुंह में ढकेला,परिजनों ने काटा जमकर बवाल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक मंदिर के बगल वाली गली में,ओम प्रकाश नामक क्लीनिक संचालक के यहां,एक महिला का डीएनसी कर मौत के घाट उतार दिया, वही इस घटना को लेकर महिला के परिजनों ने पूरी रात क्लीनिक में जमकर बवाल काटा,जहां सुबह होते ही क्लीनिक के दलालों द्वारा एवन मृत महिला के परिजनों नेआपसी सहमति के बाद लेनदेन कर मौत के सौदागरों से मामला कर रफा दफा कर लिया,साथ ही मृत महिला के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए लेकर चलते बने।

सिविल सर्जन,बेतिया के द्वारा अनधिकृत रूप से,अवैध,बिना निबंधित संचालित हो रहे क्लीनिक,नर्सिंग होम,एक्सरे सेंटर,जांच घर की जांच हेतु कई बार आदेश निर्गत किया गया,साथ ही डॉक्टर की टीम बनाकर जांच का काम केवल दिखावे के रूप में किया गया, इस जांच टीम ने गिनचुन के 1- 2 नर्सिंग होम को सील किया गया,मगर इसका नतीजा ढाक के तीन पात ही निकला,सिर्फ लंबी-लंबी बात करना,डींग हाँकने के इलावा कोई खास कार्रवाई नहीं की गई,जिससे अवैध और बिना निबंधित संचालित हो रहे डॉक्टरों के क्लीनिक,नर्सिंग होम,एक्सरे सेंटर,जांच घर के संचालकों का मनोबल बढ़ा हुआ है और मौत का खेल जारी है, सिविल सर्जन बेतिया के द्वारा इस पर कोई उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है,सिर्फ लेनदेन का खेल चल रहा है। जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। सिविल सर्जन बेतिया, व अन्य चिकित्सा पदाधिकारी को चाहिए की अवैध रूप से संचालित हो रहे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सभी क्लिनिक को सील कर मौत के सौदागर, झोला छाप डॉक्टर क्लीनिक संचालन करने वाले को पकड़कर उनको क्लीनिक को सील कर दिया जाए साथ ही संचालन कर रहे ऐसे व्यक्तियों, मौत के सौदागरों को जेल की सलाखों के पीछे डाला जाए, तभी जाकर इस पर नियंत्रण हो सकता है।जिला में असंख्य मात्रा में संचालित हो रहे बिना निबंधित,अवैध क्लीनिक, जांच घर,एक्सरे सेंटर,नर्सिंग होम,दवाखाना सबकी भरमार है,और यह सभी दलालों के माध्यम से ही चल रहे हैं, जबकि सरकार से निबधित और वैध रूप से चल रहे गिना चुना ही अपना सही काम कर रहे हैं। इन मौत के सौदागरों को जब जांच टीम की गठन हो जाती है,तो इनको पता नहीं कैसे पता चल जाता है कि वे सब जांच टीम के पहुंचने के पहले हीअपना कारोबार बंद करके फरार हो जाते हैं,जिससे जांच टीम को सफलता नहीं मिल पाती है।

Karunakar Ram Tripathi
131

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap