Tranding
Sat, 28 Feb 2026 05:08 PM
अपराध / Jun 27, 2023

नकली ग्रीनप्लाई उत्पाद बनाने व बेचने वाले प्रतिष्ठान पर हुई छापेमारी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

नकली ग्रीनप्लाई बनाने व बेचने वाले प्रतिष्ठान पर छापेमारी की गई जिसमें नकली उत्पाद बनाने व बेचने का मामला उजागर हुआ है।कंपनी के प्रतिनिधि की सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने बेतिया में ग्रीनप्लाई नकली उत्पाद बनाने व बेचने का खुलासा किया है। संबंधित व्यवसाई,ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज लिमिटेड के उत्पाद ग्रीनप्लाई के नाम पर मुहर का उपयोग कर दूसरे कंपनी का प्रोडक्ट बेचता था। नगर थानाअध्यक्ष, राजीव कुमार ने संवाददाता को बताया कि ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज की तकनीकी विशेषज्ञअधिवक्ता,पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी, चेतना खन्ना के शिकायत पर नगर के बस स्टैंड रोड स्थित विश्वकर्मा ग्लास हाउस के दुकान में छापेमारी की गई, वहां पर भारी मात्रा में नकली ग्रीनप्लाई प्लाइवुड को बरामद किया गया,मामले में व्यवसाई प्रह्लाद शर्मा पर कॉपी राइट एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में व्यवसाई के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई,नगर थानाअध्यक्ष ने संवाददाता को बताया कि कोलकाता की चेतना खन्ना नगर थाना पहुंच थानाअध्यक्ष को बताया कि बानुछापर बढ़ई टोला निवासी,प्रह्लादशर्मा के दुकान विश्वकर्मा ग्लास हाउस में गए तो देखा कि वहां ग्रीनप्लाई के नाम,ग्रीन शक्ति ब्रांड जो देखने में ग्रीनप्लाई का सस्ता जैसा प्लाई लग रहा था, उसे बेचा जा रहा है,उसके बाद नगर थाना पहुंचकर,थाना के दरोगा,अंकित कुमार दास के साथ मिलकर छापेमारी की, मौके पर 275 प्लाईवुड जप्त हुआ,इसमें से पांच पीस नमूने के तौर पर नगर थाना लाया गया,वहीं अन्य सामान को आलोक कुमार शर्मा के जिममें उनके नाम पर दे दिया गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
107

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap