Tranding
Fri, 05 Jun 2026 10:05 PM

परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों एवं स्थाई साधनों पर की गई समीक्षा।

डॉ. रामजी शरण राय

दतिया, मध्यप्रदेश।

जिला पंचायत सभागार में परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों पर जिले की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें परिवार नियोजन के साधन की सप्लाई एवं उपयोगिता पर चर्चा की गई प्रेजेंटेशन के माध्यम से ब्लॉक की उपलब्धियों उपयोगिता एवं कमियों के बारे में चर्चा की एवं सुधार के लिए सभी को बताया गया। 27 जून से से 11 अगस्त तक होने वाले विश्व जनसंख्या स्थरीकरण प्रोग्राम पर सभी ब्लॉक अधिकारियों का उन्मुखीकरण किया गया नई पहल के जिले में नवविवाहित जोड़ों को वितरित की गई हैं उनकी भी समीक्षा की गई इसमें एक नया नवाचार के रूप में उसको स्थापित किया गया है।

बैठक में सभी ब्लॉक के बीएमओ, बीसीएम, बीपीएल स्टोर कीपर आदि उपस्थित रहे। जिले से डॉ. डीके सोनी जिला टीकाकरण अधिकारी, डॉ. वरुण dho-2, डीपीएम, डीसीएम, सीपीसी कंसलटेंट उपस्थित रहे। 

आईपास डेवलपमेंट फाउंडेशन विकल्प प्रोजेक्ट से अनिल शर्मा स्टेट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर, ज्ञानेंद्र दुबे सीनियर डिविजनल कोऑर्डिनेटर, नरेश गोस्वामी डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एवं एमजीसीए रामजीशरण राय संचालक स्वदेश नवांकुर संस्था सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी आईपास के सीनियर डिवीजिंल कॉर्डिनेटर ने दी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
107

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap