Tranding
Sat, 06 Jun 2026 04:38 AM
अपराध / Apr 12, 2023

हथियार सहित पुलिस ने किया एक अपराधी को गिरफ्तार।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी करके चनपटीय थाना क्षेत्र के पुरैना मठटोली के पास से आरोपी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया,उसके पास से एक देशी रिवाल्वर,तीन कारतूस और एक चाकू बरामद किया गया है।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान चनपटिया थाना क्षेत्र के पुराना मठ टोली वार्ड संख्या 10 निवासी,अमृत कांत दुबे 21वर्षीय पुत्र,उमाकांत दुबे,उर्फ लाल कुमार के रूप में की गई है। संवाददाता को बताया कि अमृत कांति किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए फिराक में घर से निकला था,हालांकि जैसी वह पुरैना मठ टोली के पास पहुंचा पुलिस ने उसे छापेमारी करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
138

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap