Tranding
Tue, 14 Apr 2026 07:50 PM
अपराध / Mar 29, 2023

विद्यालय संचालक एवन शिक्षिका के बीच आरोप-प्रत्यारोप का मामला एस पी तक पहुंचा,गहन जांच होगी :--एस पी

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बंगाल की निवासी एक शिक्षिका ने स्कूल संचालक पर छेड़खानी और प्रतिदिन प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने बेतिया एस पी से शिकायत की है। टीचर ने बताया है कि वह पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की रहने वाली है। पिछले 7 महीने से शिकारपुर स्थित सेंट्रल स्कूल में मैनेजमेंट के पद पर कार्यरत है। शिक्षिका ने कहा कि स्कूल के निदेशक,अफरोज अख्तर हमेशा उसके साथ गलत करने की कोशिश करते हैं,स्कूल में ही उसका हाथ पकड़ कर छेड़खानी करते हैं,जब वह उसका विरोध करती है तो उससे डराते धमकाते हैं कि तुम हमेशा स्कूल पर ही ध्यान दोगी या हमसे मोहब्बत भी करोगी। 26 वर्षीय शिक्षिका ने बताया कि निदेशक,अफरोज अख्तर ने उसे ₹25 हजार प्रतिमाह सैलरी और ₹10 हजार प्रति माह खाने पीने के लिए देने का वादा कर यहां बुलाया था, लेकिन 7 माह में अब तक मात्र ₹65 हजार ही दिया है।

शिक्षिका ने यह भी बताया कि अफरोज अख्तर बड़े-बड़े नेताओं के संरक्षण में रहता है,कहता है कि मुझे कुछ नहीं होगा,तुम जहां भी जाओ,मेरी शिकायत करो,मैं सक्षम हूं,अपने आपको बचा लूंगा,जब मैंने अपनी सैलरी मांगती हूं तो कहता है कि पहले मेरे साथ चुम्बन करो,फिर सैलरी दूंगा,जबकि विद्यालय के निदेशक का कहना है कि मैंने शिक्षिका का आरोप बेबुनियाद है,मैं ने उसकी पूरी सैलरी दे दी है,मात्र ₹11 हजार ही बाकी है,जिसको मैं उसके बैंक खाते में डाल दूंगा। शिक्षिका ने कहा कि मैं इस हरकत से मानसिक रूप से हताश हूं। इस मामले में, एसपी,उपेंद्रनाथ वर्मा ने शिक्षिका की शिकायत को शिकारपुर थाना को जांच हेतु भेज दिया है।एसपी ने संवाददाता को बताया कि शिक्षिका ने लिखित शिकायत की है,समस्या को गंभीरता से लिया गया है,जांच के बाद उचित कार्यवाही होगी।शिकायत की बिंदुओं पर गहनता से जांच की जाएगी।अब प्रश्न यह पैदा होता है कि जांच पदाधिकारी संबंधित बिंदुओं पर जांच कर क्या निष्कर्ष पुलिसअधीक्षक को प्रतिवेदित करेंगे,यह आने वाला समय ही बताएगा कि इस केस में निदेशक दोषी है या शिक्षिका।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
136

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap