Tranding
Mon, 22 Jun 2026 01:06 AM

जिले के लाल डॉक्टर शोभा लाल इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड से हुए सम्मानित।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

जिला के लाल,नामचीन डॉ शोभा लाल नमिता को विश्व रेडियो दिवस पर 120 घंटे का नॉन स्टॉप टेलीकास्ट में भागीदारी में इनको इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के छात्र एवं शिक्षकों द्वारा रीजनल कल्चरल एजुकेशन और अवेयरनेस प्रोग्राम 13 फरवरी से 18 फरवरी तक आयोजित किया गया था,डॉक्टर शोभालाल नामित ज्योति विश्वपीठ महिला विश्वविद्यालय जयपुर राजस्थान में इंजीनियरिंग संकाय के डीन के पद पर कार्यरत हैं। डॉक्टर लाल के अभी तक 13 पुस्तकें और सैकड़ों रिसर्च पेपर प्रकाशित हो चुके हैं। डॉक्टर लाल की इस उपलब्धि पर उनके जानने वाले लोगों में हर्ष का माहौल बना हुआ है। जिलेवासियों को एक बार फिर से गर्व करने का मौका दिया है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि डॉक्टर लाल की कुछ पुस्तकें विश्व के कैंब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ाए जाते हैं। वे अपने नित्य दिन नूतन प्रयोग,अन्वेषण के लिए जाने जाते हैं। डॉक्टर लाल की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के प्रबंधक एवं और सभी प्रोफेसर ने बधाई का तांता लगा दिया है।

Karunakar Ram Tripathi
173

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap