Tranding
Wed, 15 Apr 2026 02:39 PM
मनोरंजन / Mar 04, 2023

भारतीय रेलवे उत्तर पूर्व में भारत गौरव ट्रेन करेगा लॉन्च।

यात्री सुविधाओं का रखा जा रहा पूरा ख्याल।

सेराज अहमद कुरैशी

दिल्ली।

भारतीय रेलवे ने भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन द्वारा भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों को कवर करने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए दौरे “नॉर्थ ईस्ट डिस्कवरी: बियॉन्ड गुवाहाटी” को संचालित करने का निर्णय लिया है। यह विशेष दौरा असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय को कवर करते हुए भारत के उत्तर पूर्व में भ्रमण का अवसर प्रदान करता है। बहुप्रतीक्षित ट्रेन टूर “नॉर्थ ईस्ट डिस्कवरी: बियोंड गुवाहाटी” 21 मार्च, 2023 को दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 14 रातों/15 दिनों के यात्रा कार्यक्रम पर प्रस्थान करने के लिए तैयार है।

दिल्ली से चेरापूंजी तक होगा कवर।

ट्रेन की यात्रा 21 मार्च 2023 को दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी और 15 दिनों के दौरे में असम में गुवाहाटी, शिवसागर, जोरहाट और काजीरंगा, त्रिपुरा में उनाकोटी, अगरतला और उदयपुर, नागालैंड में दीमापुर और कोहिमा और मेघालय में शिलांग और चेरापूंजी को कवर करेंगे। एसी I और एसी II श्रेणी वाली अत्याधुनिक डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन में कुल 156 पर्यटक बैठेंगे। पर्यटक इस पर्यटक ट्रेन में दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी रेलवे स्टेशन पर भी चढ़/उतर सकते हैं। IRCTC ने ग्राहकों को ईएमआई भुगतान विकल्प प्रदान करने के लिए पेटीएम और रेजरपे पेमेंट गेटवे के साथ भी करार किया है।

उत्तर पूर्व के विरासत स्थलों का मिलेगा आनंद।

14 रातों और 15 दिनों तक चलने वाली इस ट्रेन का पहला पड़ाव गुवाहाटी है जहां पर्यटक कामाख्या मंदिर और उसके बाद उमानंद मंदिर और ब्रह्मपुत्र पर सूर्यास्त देखेंगे। यह ट्रेन नाहरलागुन रेलवे स्टेशन के लिए रात भर की यात्रा पर रवाना होगी जो अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर से अगले गंतव्य से 30 किमी दूर है।

अन्य विरासत स्थलों के अलावा शिवसागर, शिवडोल में प्रसिद्ध शिव मंदिर यात्रा कार्यक्रम का एक हिस्सा है। इसके अलावा जोरहाट में चाय के बागान और काजीरंगा में रात भर ठहरने के बाद काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में सुबह-सुबह जंगल सफारी का अनुभव पर्यटकों द्वारा किया जाएगा। इसके बाद डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन फुरकेटिंग रेलवे स्टेशन से त्रिपुरा राज्य के लिए रवाना होती है, जहां प्रसिद्ध उज्जयंत पैलेस सहित उनाकोटी और अगरतला के प्रसिद्ध विरासत स्थल के दर्शनीय स्थल हैं।

यात्री सुविधाओं का रखा जा रहा पूरा ख्याल।

आधुनिक डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन में दो बढ़िया भोजन रेस्तरां, एक समकालीन रसोई, कोचों में शॉवर क्यूबिकल्स, सेंसर आधारित वॉशरूम फ़ंक्शन, फुट मसाजर और एक मिनी लाइब्रेरी सहित कई अद्भुत विशेषताएं हैं। पूरी तरह से वातानुकूलित ट्रेन एसी I और एसी II, दो प्रकार के आवास उपलब्ध कराती है। ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे, इलेक्ट्रॉनिक तिजोरियां और प्रत्येक कोच के लिए नियुक्त समर्पित सुरक्षा गार्ड जैसी सुरक्षा सुविधाओं में वृद्धि हुई है।

अनलाइन पेमेंट की सुविधा उपलब्ध।

बड़ी आबादी के लिए इस पैकेज को और अधिक आकर्षक और किफायती बनाने के लिए आईआरसीटीसी ने पेटीएम और रेजरपे पेमेंट गेटवे के साथ करार किया है ताकि कुल भुगतान को छोटी राशि की ईएमआई में तोड़ने के लिए ईएमआई भुगतान का विकल्प उपलब्ध कराया जा सके। अधिक जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट: https://www.irctctourism.com पर जा सकते हैं और वेब पोर्टल पर बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ऑनलाइन उपलब्ध है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
135

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap