Tranding
Fri, 05 Jun 2026 08:41 PM

कुशवाहा चिकित्सक सह बुद्धिजीवी संघ के तत्वावधान में मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया, बिहार।

कुशवाहा चिकित्सक सह बुद्धिजीवी संघ के द्वारा आई एम ए हॉल, गया में मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि आयुर्वेदिक निदेशालय, पटना के रजिस्ट्रार डॉ. अरुण कुमार शांतनु, विशिष्ट अतिथि सम्राट अशोक क्लब, बिहार के अध्यक्ष इंजीनियर भीषण सिंह, डॉ. आर पी मौर्य, डॉ. बसंत प्रसाद, सुधीर कुमार अधिवक्ता जहानाबाद, प्रमोद कुमार सहित विभिन्न संगठनों के लगभग ५०० पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए।

   कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित एवं महापुरुषों का माल्यार्पण कर किया गया। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग, पटना के सदस्य प्रो उपेंद्रनाथ वर्मा की अध्यक्षता एवं प्रो.अजय विद्यार्थी के संचालन में इस कार्यक्रम में सम्यक चिकित्सक, सम्यक कृषक, सम्यक शिक्षक, सम्यक विद्यार्थी, सम्यक जनप्रतिनिधि, सम्यक मीडियाकर्मी, सम्यक महिला आदि का सम्मान के रूप में स्मृति चिन्ह के रूप में विश्वगुरु तथागत बुद्ध की प्रतिमा, मेडल एवम प्रशस्ति - पत्र प्रदान किया गया। आगत अतिथियों का स्वागत कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष डॉ. हरिनंदन प्रसाद द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एवं सफल संचालन में डॉ. रामभजन प्रसाद, डॉ. बृजभूषण प्रसाद, अभिमन्यु सिंह बौद्ध, अश्वनी बौद्ध, सुनील बंबैया, डॉ.अशोक महतो, रवि मेहता, सूर्यदेव प्रसाद, अजीत कुमार आदि कार्यकर्तागण की भूमिका महत्वपूर्ण रहा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
203

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap