Tranding
Sat, 06 Jun 2026 01:18 AM

जिलाधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय को ज्ञापन सौंपा।

जमुना देवी बालिका इण्टर कालेज, कृष्णा नगर, कानपुर नगर में हरे भरे पेड़ प्रबन्धक / प्रधानाचार्य द्वारा कटाये जाने की जाँच कराकर संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर दण्डित कराने के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा 

हरे भरे पेड़ काटने की विरोध में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षण ने शिकायत की

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर,उत्तर प्रदेश।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ प्रांतीय अध्यक्ष हरीश चंद्र दिक्षित के नेतृत्व में जिलाधिकारी एव जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय को ज्ञापन सौंपा बताया कि जमुना देवी बालिका इण्टर कालेज, कृष्णा नगर, कानपुर में शासकीय नीति के अनुसार हरे भरे वृक्ष लगाये गये थे, प्राप्त सूचना पर अधोहस्ताक्षरी ने मौके पर जाकर देखा तो पाया कि लगभग सभी वृक्ष बीच से काट दिये गये हैं, जो बिना वन विभाग की अनुमति से कटाये गये है। कटे हुये वृक्षों की छायांकन प्रति संलग्न है। जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) कानपुर नगर मुन्नी लाल से जाँच कर कार्यवाही का अनुरोध भी किया गया परन्तु उन्होने कोई रूचि नहीं ली। जाँच कराकर संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर दण्डित करें! ज्ञापन के दौरान हरीश चंद्र दीक्षित, हरिराम कटिहार, राजाराम , अशोक बाबू चतुर्वेदी, अनिल कुमार, इत्यादि लोग मौजूद रहे!

Karunakar Ram Tripathi
137

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap