Tranding
Sat, 28 Feb 2026 02:10 PM

सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस को लेकर मुफस्सिल थाना में शांति समिति की हुई बैठक।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय मुफस्सिल थाना परिसर में,सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस को लेकर एक शांति समिति की बैठक का आयोजन, थानाअध्यक्ष,राकेश कुमार भास्कर ने किया,जिसमे भारी संख्या में स्थानीय लोगों के अलावा कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। शांति समिति की बैठक में उपस्थित लोगों के बीच पुलिस प्रशासन के द्वारा शांति बनाए रखने की अपील की गई, साथ ही जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी भी दी गई कि आप लोग भी अपने स्तर से अपने अपने क्षेत्र में शांति कायम कायम करने में सहयोग करें,अगर किसी क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों की सूचना प्राप्त होती है तो तुरंत मुफस्सिल थाना प्रभारी अन्य पुलिस प्रशासन को देंगे, ताकि उस स्थान पर पुलिस प्रशासन पहुंचकर शांति व्यवस्था कायम कर सके,साथ ही कोई भी किसी स्तर से भी अप्रिय घटना को अंजाम नहीं दे सके।अगर कहीं,किसी स्थान पर भी इस तरह की घटना करने वालों को गिरफ्तार कर सके। सभी जनप्रतिनिधियों,स्थानीय लोगों ने इसका समर्थन करते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। इसअवसर पर,मुफस्सिल थाना प्रभारी,राकेश कुमार भास्कर के अलावा सभी पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

Karunakar Ram Tripathi
124

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap