महराजगंज पुलिस का अभियान जारी, 812 वाहनों का चालान और 40 अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 812 वाहनों का चालान किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना लाइसेंस एवं तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों से 39 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया, जबकि 30 व्यक्तियों के विरुद्ध 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। वहीं जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित किया गया।

पनियरा पुलिस ने 21 अदद अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके अतिरिक्त लंबित विवेचनाओं के निस्तारण अभियान के तहत 30 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया तथा विभिन्न अपराधों में कुल 40 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।

Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

Markazi Urs was held with devotion and grandeur in Kichauchha Sharif.
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 8 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 7 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.
👁 6 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 6 Views

विशाल बौद्ध धम्म सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे डॉ चंद्रबोधि पाटिल।
👁 5 Views