रामनवमी पर बजरंग दल का भगवा जलवा सड़कों पर उमडा जनसैलाब।

अमित कुमार त्रिवेदी

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

पनकी में रामनवमी के पावन अवसर पर बजरंग दल द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया पूरा क्षेत्र भगवाध्वजों और जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हो उठा।

कानपुर* पनकी क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर उस वक्त माहौल पूरी तरह भक्तिमय और जोशीला हो गया जब बजरंग दल ने विशाल और जोशीला जुलूस निकाला जय श्री राम के गगन भेदी नारों से पूरा इलाका गुंज उठा हर तरफ भगवा रंग की छटा देखने को मिली जुलूस पनकी गंगागंज से होकर सुंदर नगर,बी ब्लॉक,सी ब्लॉक, बी ब्लॉक, गणेश शंकर विद्यार्थी नगर होते हुए निकाला गया जुलूस में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था डीजे की धुनो पर थि रखते कार्यकर्ताओं हाथों पर भगवा झंडा माथे पर तिलक मानो पूरा पनकी राममय हो गया हो भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण और बाबा बजरंगबली की भव्य झांकियों ने श्रद्धालुओ का मन मोह लिया

शोभा यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी रास्तों में लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया कई जगह भंडारे व जलपान की व्यवस्था की गई जिससे श्रद्धालुओ में खासा उत्साह देखने को मिला

आयोजनकर्ता नरेश सिंह तोमर ने बताया कि पंचमुखी हनुमान पनकी मंदिर के महंत महामंडलेश्वर जितेंद्र दास कार्यक्रम का शुभारंभ कर जुलूस को आगे बढ़ाया उन्होंने कहा कि यह जुलूस आस्था का प्रदर्शन नहीं बल्कि समाज में एकता और सनातन संस्कृति की गौरव को दिखाने का माध्यम है

सुरक्षा के लिहाज से पनकी इंस्पेक्टर मनोज भदौरिया, पनकी धाम चौकी दिवाकर पांडे, अनुराग तिवारी सब इंस्पेक्टर प्रभात कुमार मिश्रा, जयराम मिश्रा एवं समस्त पनकी फोर्स पूरी तरह से चौकन्ना नजर आया चप्पे- चप्पे पर पुलिस बल तनात रहा जिससे जुलुस शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुआ

Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

Markazi Urs was held with devotion and grandeur in Kichauchha Sharif.
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 9 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 7 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.
👁 6 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 6 Views

विशाल बौद्ध धम्म सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे डॉ चंद्रबोधि पाटिल।
👁 5 Views