नगर पंचायत चौक मे शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
<p>चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश </p><p>नगर पंचायत चौक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भारतीय जनता पार्टी के तीन निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सभासद मनोनीत किया गया है। जिससे सम्पूर्ण निकाय सहित पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी ।वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र पटेल एवं मिठौरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्त के नेतृत्व में शुक्रवार को सैकडों कार्यकर्ताओं संग मनोनीत सभासदों ने सम्पूर्ण नगर पंचायत क्षेत्र में भ्रमण कर जनता जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मनोनीत सभी सभासदों को कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं आदि से स्वागत किया।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं शासन द्वारा मनोनीत सभासद अशोक विश्वकर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें निकाय में नई जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूर्ण मनोयोग से अनुपालन किया जाएगा।इसी क्रम में मनोनीत सभासद जंत्री मद्धेशिया एवं परशुराम जायसवाल ने कहा कि नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास हेतु वे निरंतर प्रयास करते रहेंगे।इस अवसर पर राजकिशोर जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, संतोष विश्वकर्मा, बाल किशुन प्रधान, हरकेश पटेल, विजयी साहनी आदि सैकडों कार्यकर्ता सम्मिलित रहे ।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

Markazi Urs was held with devotion and grandeur in Kichauchha Sharif.
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 9 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 7 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.
👁 6 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 6 Views

विशाल बौद्ध धम्म सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे डॉ चंद्रबोधि पाटिल।
👁 5 Views
