तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक पर सवार तीन युवकों को मारी टक्कर, दो की हुई मौत, एक बुरी तरह से जख्मी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बानूछप्पर थाना क्षेत्र के औरैया चौक के पास रात्रि 1 बजे एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक पर सवार तीन युवकों को रौंद दिया, जिससे दो युवकों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई,एक युवक बुरी तरह जख्मी होकर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर दोनों शवों कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतकों की पहचान, मुफस्सिलथाना क्षेत्र के लालगढ़ पांडेटोला,वार्ड 10 निवासी,नगीना महतो के 16 वर्षीय पुत्र, बसंत कुमार, मझौलिया थाना क्षेत्र के परसा निवासी,शिव शंकर महतो के पुत्र,अखिलेश कुमार,उम्र 20 वर्ष के रूप में की गई है,जबकि पांडेटोला निवासी,महेंद्र महतो के पुत्र,

धनंजय कुमार, उम्र 18 वर्ष बुरी तरह से घायल हो गया,

इलाज एक निजीअस्पताल में चल रहा है।ग्रामीणों के द्वारा संवाददाता को पता चला है कि यह तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकरअपने मंगेतर से मिलने के लिए सिरसिया थाना क्षेत्र के विश्वासटोला गए थे। लौटने के क्रम में घटना घट गई, परिजनों को सूचना मिलने परअस्पताल पहुंचे,जहां एक युवक की मौत हुई,20 मिनट के अंतराल पर दूसरे युवक ने दम तोड़ दिया।

बानूछापर, ओपी थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि यह घटना एक बजे रात अज्ञात वाहन की टक्कर से हो गई है।परिजनों के द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

Markazi Urs was held with devotion and grandeur in Kichauchha Sharif.
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 8 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 7 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.
👁 6 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 6 Views

विशाल बौद्ध धम्म सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे डॉ चंद्रबोधि पाटिल।
👁 5 Views