जीएमसीएच में मृतिका के परिजन की हुई पिटाई, डॉक्टर को लगा थप्पड़
<p>जीएमसीएचअस्पताल है या आतंक काअड्डा </p><p>शहाबुद्दीन अहमद</p><p>बेतिया, बिहार</p><p>स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल इन दिनों परिसर में रोजाना मारपीट,गलीगलौज,हंगामा, तोड़फोड़,परिजनों की पिटाई, डॉक्टर को थप्पड़ मारना, गार्ड और डॉक्टर मिलकर रोगियों के परिजनों की पिटाई कर रहे हैं,समझ में नहींआता है कि बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल है या आतंक का अड्डा। इन्हीं सब कारणों को लेकर बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल सुर्खियों में रह रहा है।नित्यदिन इस तरह की शर्मनाक घटना मेडिकल कॉलेज परिसर में होनाआम बात बन गई है,मगर अस्पताल प्रशासन बिल्कुल ही मूकदर्शक बना रहता है, जिला प्रशासन भी सारी घटनाओं को देखते,सुनते हुए उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगती है।इसी क्रम में, संवाददाता को पता चला है कि जीएमसीएच परिसर में, क्रिश्चियन क्वार्टर निवासी, मृतिका सुशीला देवी के परिजनों को गार्डऔर डॉक्टर मिलकर मारपीट गालीगलौज कर पिटाई भी कर दी है।विश्वसनीय सूत्रों से यह भी पता चला है कि रोगी के परिजनों ने डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया है,रोगी के परिजनों ने बताया कि डॉक्टर ने लापरवाही बरती है,रोगी का मास्क हटा दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई,साथ ही समय पर उसका इलाज नहीं किया,यह शर्मनाक घटना है। जीएमसीएच के डॉक्टर,गार्ड, अस्पताल कर्मी,नर्स इत्यादि ड्यूटी में चोरी भी करते हैं, साथ ही रोगियों, उनके परिजनों के साथ सीनाज़ोरी भी करते हैं,यह नित्यदिन की दिनचर्या बन गई है। अस्पतालअधीक्षक,डॉ सुधा कुमारी ने संवाददाता को बताया कि घटना की सारी जानकारी मिली है,इस घटना की जांच की जा रही है,दोषी कौन है,गलती का कौन जिम्मेदार है,जांच होने के बाद दोषी व्यक्तियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी,साथ ही मृतक के परिजनों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अस्पतालअधीक्षक, डॉक्टर सुधाभारती अपने कर्मियों को बचाने के लिए कह रही है कि रोगी की स्थिति खराब थी, उनका बीपी,शुगर,सभी जांच किया गया,जिसका कोई रिजल्ट नहींआया,इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत् घोषित कर दिया।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

Markazi Urs was held with devotion and grandeur in Kichauchha Sharif.
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 9 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 7 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.
👁 6 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 6 Views

विशाल बौद्ध धम्म सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे डॉ चंद्रबोधि पाटिल।
👁 5 Views
