ज्ञान, संस्कार और प्रगति की दिशा में एक सशक्त कदम।

कलेक्ट्रेट में दिव्यांग बच्चों की प्रदर्शनी से सजी दीपावली की रौनक

जिलाधिकारी ने साइन लैंग्वेज में दी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं

हफीज़ अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश

दीपावली के उपलक्ष्य में आज कलेक्ट्रेट परिसर में एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें मूक-बधिर और अन्य दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाए गए आकर्षक उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री की गई। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए सांकेतिक भाषा (साइन लैंग्वेज) में उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।दिव्यांग डेवलपमेंट सोसायटी, कानपुर नगर द्वारा लगाए गए इस स्टॉल में बच्चों ने वेस्ट मटेरियल से तैयार किए गए फैंसी कैंडल स्टैंड, डिज़ाइनर दिए, कुशन कवर, पायदान और हेयर एक्सेसरीज़ जैसे आकर्षक उत्पाद प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए बच्चों की सृजनशीलता और आत्मविश्वास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन बच्चों का आत्मबल और रचनात्मकता हम सभी के लिए प्रेरणा है। प्रत्येक व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनते हुए स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।इस अवसर पर जिया, रिमझिम, अपूर्वा, अंजली, पलक, प्रीति, आमना और प्रियांशु समेत कई दिव्यांग बच्चे मौजूद रहे। उन्होंने अपने हस्तनिर्मित उत्पादों के माध्यम से अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया।जिलाधिकारी बच्चों की सृजनशीलता से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने स्वयं बच्चों द्वारा बनाए गए सिरेमिक शंख (कैंडल रूप में निर्मित) की खरीदारी की और क्यू आर कोड से ऑनलाइन भुगतान किया। उन्होंने बच्चों को उनके ही अंदाज़ में दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।जिलाधिकारी की प्रशंसा और स्नेहपूर्ण व्यवहार से बच्चों के चेहरों पर प्रसन्नता और गर्व की झलक स्पष्ट दिखाई दी। कलेक्ट्रेट परिसर में लगी यह प्रदर्शनी दीपावली की रौनक और दिव्यांग बच्चों की आत्मनिर्भरता का सशक्त संदेश बनकर उभरी।

Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

Markazi Urs was held with devotion and grandeur in Kichauchha Sharif.
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 9 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 7 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.
👁 6 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 6 Views

विशाल बौद्ध धम्म सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे डॉ चंद्रबोधि पाटिल।
👁 5 Views