महान शिक्षाविद एवं एएमयू के संस्थापक सर सैयद अहमद खान का 17 अक्टूबर को मनाया जाएगा जन्मदिन।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

अलीग्स वेलफेयर एसोसियेशन (GAWA) के तात्वधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महान शिक्षाविद् एवं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सय्यद अहमद खान का जन्मोत्सव सर सय्यद डे पूरे हर्षो उल्लास के साथ 17 अक्टूगर 2025 को सांय 7:30 बजे, जश्न महल मैरेज हाऊस, निजामपुर, गोरखपुर में मनाया जायेगा। प्रोग्राम के बारे में जानकारी देते हुये GAWA के सचिव श्री अब्दुल हई द्वारा बताया गया कि इस वर्ष इन्टीग्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति श्री प्रो० जावेद मुर्सरत को मुख्य अतिथि, एयर वाईस मार्शल (रि०) डा० देवेश वत्स व आई.पी.एस. (रि०) डा० शान्तनु मुखर्जी को विशिष्ठ अतिथि बनाया गया है। हर वर्ष आयोजित यह प्रोग्राम गोरखपुर मण्डल के रहने वाले तमाम अलीग्स (अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पुर्व एवं वर्तमान छात्र) के लिये अपनी चिंतन व सामाजिक सोच व कार्यों का महत्वपूर्ण मंच है जिसे सभी ईद की तरह ही मनाते हैं। इसीलिये कुछ लोग इसे ईदे अलीग भी कहते हैं।

इस वर्ष गोरखपुर मण्डल के करीब 300 अलीग्स के आव-भगत का प्रोग्राम आयोजकों ने इन्तेजाम किया है परन्तु उत्साह को देखते हुये इस संख्या में वृधि से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। प्रोग्राम में बौद्धिक संगम अपने आप में एक अनूठा अनुभव होता है जिससे सभी अलीग्स प्रभावित होते हैं तथा उन्हें उनके द्वारा किये जाने वाले सामाजिक व शैक्षिक कार्यों को बेहतर ढंग से अन्जाम देने हेतु दिशा मिलती है।

प्रोग्राम का समापन रिति अनुसार अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के तराने व डिनर से होगा।

Comments (0)
Published By
More in this category

समर कैंप बच्चों का सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखते हैं - ड. मंगलेश श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के तैयारी फ्री मे।

बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 28 मई को।
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 9 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 7 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.
👁 6 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 6 Views

विशाल बौद्ध धम्म सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे डॉ चंद्रबोधि पाटिल।
👁 5 Views