पुलिस छापेमारी अभियान में 75 कार्टून विदेशी शराब के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार
<p>शहाबुद्दीन अहमद</p><p>बेतिया, बिहार</p><p>पुलिस टीम के छापेमारी अभियान में 75 कार्टून विदेशी शराब के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को न्याय हिरासत में जेल भेज दिया है। छापेमारी कुमारबाग थाना क्षेत्र में की गई। सदर एसडीपीओ,विवेक दीप ने संवाददाता को बताया कि पिकअप पर छुपा कर लाई जा रही 75 कार्टून,648 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया।इस मामले में शिकारपुर थाना क्षेत्र के कुकुरा निवासी,मनीष शाह उदारवा पंचमवा निवासी, मोहम्मद करीमुल्लाह और नौतनवा निवासी,पिकअप चालक,सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार किया गया है,साथ ही उनके अपराध के इतिहास को खंगाल रही है। संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार,कुमारबाग थाना अध्यक्ष,ऋतुराज जायसवाल को पता चला कि उत्तर प्रदेश से केला लोड कर एक उजले रंग का पिकअप आ रहा है, जिसके अंदर शराब छुपा कर रखा गया है।थानाअध्यक्ष ने इसकी सूचना एसपी को दिया,एसपी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठन किया टीम कैथोलिया चौबे रोड में छापेमारी कर पिकअप सहित शराब जप्त कर ली। छापामारी टीम में एसडीपीओ केअलावा तकनीकी शाखा प्रभारी,अमर कुमार, बानुछापर थाना अध्यक्ष,बबलू कुमार, कुमारबाग थानाअध्यक्ष, रितुराज जायसवाल,मनवापुल थानाअध्यक्ष,रवि कुमार, दरोगा राघवेंद्र कुमार,रोहित कुमार,विनोद कुमार,गृह रक्षक मोहम्मद हारुन शामिल थे।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

Markazi Urs was held with devotion and grandeur in Kichauchha Sharif.
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 8 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 7 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.
👁 6 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 6 Views

विशाल बौद्ध धम्म सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे डॉ चंद्रबोधि पाटिल।
👁 5 Views
