एनीमिया मुक्त अभियान में एक दिन का रिकॉर्ड 3,78,837 महिलाओं/किशोरियों को आयरन, फोलिक एसिड की टैबलेट खिलाया गया

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जनपद में मिशन शक्ति 5.0 और स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार के तहत आयोजित एनीमिया मुक्त महराजगंज अभियान में जनपद ने एक नई मिसाल कायम की है। आज एक दिन में रिकॉर्ड 3,78,837 महिलाओं एवं किशोरियों को स्वास्थ्य केंद्रों और विद्यालयों में आयोजित 2,539 सत्रों के माध्यम से आयरन और फोलिक एसिड का टैबलेट खिलाया गया।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जनपद की टीम को बधाई देते हुए कहा कि “एनीमिया मुक्त महराजगंज अभियान न केवल महिलाओं एवं किशोरियों को स्वस्थ जीवन प्रदान करेगा, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों को भी सशक्त बनाएगा।” कहा कि यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं तथा ग्राम स्तर पर सक्रिय जनसहभागिता के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि अभियान को निरंतर गति दी जाए तथा जो महिलाएँ और किशोरियाँ अभी दवा वितरण से छूट गई हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कवर किया जाए।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से भी अपील की कि वे एनीमिया की रोकथाम के लिए पोषक आहार के सेवन, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं आयरन की दवा लेने में सक्रिय सहयोग करें, ताकि महराजगंज को एनीमिया मुक्त बनाने का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त किया जा सके।

जनपद में विभिन्न विद्यालयों में कुल 881 सत्र आयोजित किए गए जिनमें 127152 छात्राओं, शिक्षिकाओं और रसोइयों ने एनीमिया की दवा ली। इसी प्रकार जनपद के जिला अस्पताल, सभी सीएचसी, पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आयोजित 1658 केंद्रों पर 3,78,837 महिलाओं और किशोरियों ने एनीमिया की दवा ली। इस दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण पर जागरूक भी किया गया।

एनीमिया, महिलाओं और किशोरियों में पोषण से जुड़ी एक गंभीर समस्या है, जो मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य पर दीर्घकालिक प्रभाव डालती है। इस चुनौती से निपटने के लिए जिले में विशेष सत्र आयोजित कर दवा वितरण के साथ-साथ संतुलित आहार, स्वच्छता और जागरूकता पर भी विशेष बल दिया गया।

Comments (0)
Published By
More in this category

दिगम्बर बाबा(डम्मर बाबा) की पवित्र परती पर "जियो और जीवन दो" के मूल मंत्र के साथ योग और प्राणायाम आयोजित।

पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 2026का आयोजन।

बच्चों ने दिखाई योग प्रतिभा।
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 9 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 7 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.
👁 6 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 6 Views

विशाल बौद्ध धम्म सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे डॉ चंद्रबोधि पाटिल।
👁 5 Views