निचलौल ब्लॉक की अनदेखी से शीतलापुर खेसरहा में नही हो रहा नाली निर्माण कार्य।

नाली में फैली गंदगी का अम्बार गम्भीर बिमारी फैलने की प्रबल सम्भावना, जिम्मेदार मौन, नाली में गिरने से दो की जा चुकी है जान।

निचलौल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज।उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के निचलौल ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत शीतलापुर खेसरहा में स्थित दक्षिण टोले में गांव के बीचो बीच बाबू लाल गुप्ता के मकान से पानी की टंकी तक नाली निर्माण कार्य न होने से गम्भीर बिमारी फैलने की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत शीतलापुर खेसरहा में स्थित नाली के दोनों तरफ मकान बना( बसा) हुआ है नाली के कचड़े से फैल रही गंदगी गम्भीर बिमारी की दावत दे रही है वह आये दिन डेंगू, मलेरिया, टाइपईड जैसे गम्भीर बिमारियां फैला रही है मूल रूप से ब्लॉक व जिला प्रशासन को जानकारी के लिए सूचनार्थ है ।

सुत्रों के हवाले तथा गांव वालों द्वारा बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उक्त नाली में दो बच्चों के गिरने से मौत हो गई थी और एक बच्चे की किसी तरह जान बच पाई है। ग्राम पंचायत शितलापुर खेसरहा में स्थित नाली बहुत ही खतरनाक साबित हो रही है।

ब्लॉक व जिला प्रशासन द्वारा वक्त से पहले शितलापुर खेसरहा में स्थित नाली का निर्माण नहीं कराया गया तो नाली में गिरने से और भी बच्चों की मौत हो सकती है या अप्रिय घटना घट सकती है। जबकि नाली का निर्माण कार्य कराना जनहित में आवश्यक है।

Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

Markazi Urs was held with devotion and grandeur in Kichauchha Sharif.
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 8 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 7 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.
👁 6 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 6 Views

विशाल बौद्ध धम्म सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे डॉ चंद्रबोधि पाटिल।
👁 5 Views