पीपीपी मॉडल पर झकरकटी बस स्टेशन के निर्माण का,रास्ता हुआ साफ- मंत्री ने किया आश्वस्त।

ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने दयाशंकर मंत्री परिवाहन विभाग, से उनके कार्यालय लखनऊ में भेंट करके कानपुर में मुख्य झकरकट्टी बस स्टेशन के,पी पी पी मॉडल पर, पुननिमार्ण कराने हेतु,माँग पत्र दिया।

विधायक ने मंत्री से कहा कि, कानपुर में झकरकटी एक मुख्य स्टेशन है जहां से उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों एंव आसपास के प्रदेशों में भी पहुंचने के लिए पद्रह सौ (1500) से अधिक बसो का संचालन होता है। और झकरकटी स्टेशन तालाब के भराव वाली मिट्टी के ऊपर बना है। जिसमें आधा तालाब, प्राकृतिक जल के संचयन हेतु आज भी जीवित है। यह रेलवे का तालाब था,जो आधा तालाब स्मार्ट सिटी अन्र्तगत डेवलपमेंट के लिए गया है और आधा तालाब में बस अडडा बना है। भराव का स्थल होने की वजह से आज भी बसों के आवागमन में ऊचे - नीचे गढढे हो जा रहे है। जिससे आये दिन आम यात्री (महिलाये,बुजुर्ग,बच्चे) आदि चोटिल होते है। उक्त बस स्टेशन के अंदर 1787 वर्ग मी जमीन मैट्रो ने ली है जिससे मैट्रो के बस स्टेशन के अंदर आवागमन का कार्य योजना पर काम तेजी से हो रहा है। जिसके कारण इस स्टेशन का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।

इसके साथ ही जनता का आवागमन हेतु डगगामार व्यवस्था पर, आम जनता की भी निर्भरता खत्म होगी और ट्रैफिक भी कंट्रोल रहेगा। तथा स्टेशन के बाहर भी आम जनता को जाम मुक्त आवागमन प्राप्त होगा, जो आज बहुत बड़ी समस्या है।विधायक नें मंत्री से आग्रह किया कि अविलंब, कानपुर की जनता के हित मे, पीपीपी माॅडल पर उक्त स्टेशन का पुर्ननिर्माण एंव कायाकल्प जनहित में अविलम्ब कराने की कृपा करें।मंत्री ने आश्वस्त किया कि,आपके द्वारा पूर्व में भी किए गए इस आग्रह पर,कार्य योजना बना दी गई है,और जल्द ही टेंडर का आवंटन करके,कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।

Comments (0)
Published By
More in this category

यातायात पुलिस द्वारा वाहन जांचअभियान में 3308 वाहन चालकों से 51लाख जुर्माना वसूल।

पंच पर्व से पहले पनकी पुलिस ने मुख्य बाजार में पैदल गस्त कर व्यापारियों से की वार्ता।

यातायात मे जाम की समस्या को लेकर डीसीपी ट्रैफिक ने व्यापारियों के साथ बैठक की।
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 12 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 9 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 8 Views

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.
👁 7 Views

विशाल बौद्ध धम्म सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे डॉ चंद्रबोधि पाटिल।
👁 7 Views